फोटो समाचार-
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। आईआईए द्वारा दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम के तहत सह औद्योगिक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
चैप्टर चेयरमैन एस कुमार अरोडा ने दिल्ली रोड स्थित होटल के सभागार में हुई प्रेसवार्ता में बताया कि सात और आठ सितंबर को रंगोली गार्डन में प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इससे जिले के सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए एक नई संजीवनी मिलेगी। चैप्टर सचिव अऩुज कुमार जैन ने बताया कि दो दिवसीय प्रदर्शनी में 50 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें जिले के आसपास की इकाईयां भी भाग लेंगी। प्रदर्शनी में रेल मंत्रालय, आरसीएफ, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, बीएचईएल, आरडीएफओ, डीएलडब्ल्यू आदि की भी भागीदारी रहेगी। एमएसएमई विभाग आगरा के निदेशक जितेंद्र कुमार यादव ने सभी उद्यमियों से प्रदर्शनी में भाग लेने की अपील की।