सहारनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। एक वरिष्ठ सहायक को मलेरिया के साथ स्थापना एवं टीबी क्लीनिक का भी कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने एसीएमओ एवं सीएमएसडी स्टोर के नोडल अधिकारी डॉ. संजय यादव को जिला महिला अस्पताल भेजा है। सुनहेटी खरखड़ी में चिकित्सा अधीक्षक रहे डॉ. कपिल देव को एनयूएचएम के नोडल और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच का अधिकारी नामित किया है। रामपुर मनिहारान और नानौता क्षेत्र भी आवंटित किया है। एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार को सीएमएसडी और एनएनआरएचएम के नोडल अधिकारी बनाया है।
इनके अलावा मलेरिया विभाग में वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार को सीएमओ कार्यालय में स्थापना की जिम्मेदारी दी गई है। इनके साथ ही टीबी क्लीनिक का भी कार्य देख रहे हैं। स्थापना का कार्य देख रहे सनातन मिश्रा को नकुड़ और गंगोह सीएचसी पर स्थानांतरण किया है। स्थानांतरण को लेकर कई चर्चाएं हो रही हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि कुछ शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इसके चलते कर्मचारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है।