अधिकारियों ने किया ग्राउंड का निरीक्षण।
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को महीपुरा तिराहा के समीप महाराज सिंह कॉलेज ग्राउंड का निरीक्षण किया। वहीं हेलीपैड के लिए जनता रोड रघुकुल धाम कॉलोनी के समीप निरीक्षण किया गया।
ये रहेगा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर यानी रविवार को सहारनपुर आएंगे। मुख्यमंत्री यहां विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। निकाय चुनाव से पहले अचानक मुख्यमंत्री के आगमन के कार्यक्रम की जानकारी मिलने से प्रशासनिक अमला सीएम के कार्यक्रम की तैयारी में जुट गया है।
गुरुवार रात को जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के 20 नवंबर को जनपद में आगमन की जानकारी हुई। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना से प्रशासन में हलचल तेज हो गई। मुख्यमंत्री यहां नगर निगम समेत जनपद की सभी नगर निकायों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वे निकायों में पांच लाख और पांच लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।
यह भी पढ़ें: वकील की खुली पोल: सैंडल में छिपी नशे की 2400 गोलियां देख अफसर हैरान, कैदी से मिलाई के वक्त उजागर हुआ गोरखधंधा