फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन नदी किनारे 251 दीप जला लिया स्वच्छता का संकल्प

विज्ञापन
हिंडन किनारे जलाए दीयों के साथ ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दीपावली पर्व पर विकासखंड मुजफ्फराबाद के जयंतीपुर गांव में हिंडन नदी के किनारे 251 दीप जलाकर गंगा आरती के साथ हिंडन गंगा दीपोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मुनेश रानी के नेतृत्व में गांव जयंतीपुर के ग्रामीणों ने हिंडन नदी के किनारे 251 दीप जलाए और गंगा आरती की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ गंगा, निर्मल गंगा अभियान के तहत ही उन्होंने यह कार्यक्रम आयोजित किया है। इस दौरान सभी ग्रामीणों ने हिंडन को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने का संकल्प लिया, ताकि हमारी गंगा पवित्र व निर्मल हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें