फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण निगम की प्राथमिकता, पिछली कमियों को करें दूर : नगरायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। नगरायुक्त संजय चौहान ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण निगम की प्राथमिकता है। गत वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण में रही कमियों को दूर किया जाए।
उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी व सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि वार्डों में सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। यदि वार्ड में दस फीसदी से अधिक कर्मी अनुपस्थित हैं तो यह समझा जाए कि कहीं न कहीं गड़बड़ है। कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत अनेक मशीनें खरीदी गई हैं। उनका उपयोग करते हुए शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने का काम अब स्वास्थ्य विभाग का है। उन्होंने निर्देश दिए कि बार बार पेट्रोल पंपों के शौचालयों का निरीक्षण करें और संचालकों को यह समझाएं कि यदि वह उनकी सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं तो उनके विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें