फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमबत्ती से लगी आग में झुलसी कक्षा चार की छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। मोमबत्ती से लगी आग से कक्षा चार साल की छात्रा गंभीर रुप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल से मेरठ बर्निंग सेंटर रेफर किया।
विज्ञापन

ग्राम पीर माजरा निवासी प्रमोद कुमार मेहनत मजदूरी कार्य करता है। पति पत्नी के रिश्तेदारी में जाने के कारण बच्चे घर मे अकेले थे। सोमवार की रात में तीनों बच्चे घर में सो रहे थे। इसी दौरान घर में जलती मोमबत्ती से टीवी ने आग पकड़ ली, आग की लपटें छत तक पहुंच गई। इससे घर में सो रहे भाई बहनों में से दो बच्चों की आंख तो समय रहते खुल गई और वे घर से निकल गए, लेकिन कक्षा चार की छात्रा दीपिका बाहर नहीं निकल पाई, और बुरी तरह से झुलस गई। घर का सामान भी जल गया। चाचा राजू व अन्य द्वारा दीपिका को काफी झुलसी हालत में गंगोह सीएचसी लाया गया, प्राथमिक चिकित्सा देकर उसे जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन चिंताजनक हालत के चलते उसको मेरठ रेफर किया। वहां वह जिंदगी मौत के बीच जूझ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें