फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एयरफोर्स स्टेशन के रनवे से उड़ान भरेंगे सिविल एयरपोर्ट के वायुयान

Sun, 20 Oct 2024 02:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। सिविल एयरपोर्ट बनाने के पीछे सबसे बड़ी वजह थी पास में एयरफोर्स स्टेशन का होना। एयरपोर्ट का अपना रनवे नहीं होगा। यात्री एयरपोर्ट में प्रवेश कर अपने प्रपत्रों की जांच कराकर बोर्डिंग पास लेंगे। इसके पश्चात यात्रियों को बस में बैठाकर वायुयान तक ले जाया जाएगा। वायुयान दो सुरक्षा द्वारों को पार कर एयरफोर्स क्षेत्र में प्रवेश कर रनवे से उड़ान भरेगा।
विज्ञापन

बता दें, कि सिविल एयरपोर्ट के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को प्रदेश सरकार द्वारा 65 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है। संपूर्ण भूमि की सुरक्षा की दृष्टि से 8 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल कराकर तारबाड़ भी कराई गई है। परिसर में अलग-अलग निर्माण किए गए हैं। जिसमें एक समय में दो वायुयान खड़े होने के लिए 163 मीटर लंबा तथा 73 मीटर चौड़ा एप्रन यानि प्लेटफार्म बनाया गया है। एप्रन से हवाई पट्टी तक जाने के लिए 23 मीटर चौड़ा तथा 445 मीटर लंबा टैक्सी ट्रैक भी निर्मित किया गया है। यात्रियों के विश्राम के लिए लाउंज, आने तथा जाने के लिए दो सुरक्षा द्वार, लगेज चेक करने के लिए सेंसर युक्त एक्स-रे मशीन, बोर्डिंग पास काउंटर और एक समय में 200 यात्रियों के बैठने के लिए लाउंज बनाया गया है। इन सारी व्यवस्थाओं को 2 हजार स्क्वायर मीटर के एक विशाल भवन के अंदर तैयार किया गया है। इसके अलावा वायुयानों से संपर्क साधने के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम भी एयरफोर्स स्टेशन का इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें