फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जाम से जूझता शहर, बेपरवाह अधिकारी, जनता परेशान

विज्ञापन
सहारनपुर के पुलिस लाइन रोड पर सिविर लाइन डाली जाने के दौरान कोर्ट रोड से कलेक्ट्रेट तक लगा जाम
विज्ञापन
-नेहरू मार्केट के साथ ही हकीकतनगर क्षेत्र में सीवर लाइन डालने का काम शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अनियोजित विकास से जनता परेशान है। महानगर की कई सड़कों पर एक साथ सीवर लाइन डालने सहित कई कार्य शुरू किए गए हैं, जिसकी वजह से सड़कों पर जाम लग रहा है। भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोगों के पसीने छूट रहे हैं।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत नेहरू मार्केट में सीवर लाइन डालने का कार्य करीब 20 दिन से चल रहा है। ज्यादातर जगह पर लाइन डाली जा चुकी है, लेकिन घंटाघर के पास लाइन डाली जानी बाकी है। बुधवार को लाइन डालने के लिए घंटाघर के पास जेसीबी से सड़क को गहरा खोदा गया, जिसकी वजह से आवाजाही बंद रही। ऐसी स्थिति में राहगीरों को राकेश टाकीज के सामने पांवधोई नदी की पटरी के रास्ते और लोहानी सराय के रास्ते निकलना पड़ा, जिसकी वजह से जाम रहा। राकेश टाकीज के पास स्थित पांवधोई नदी के पुल पर लोग फंसे नजर आए। उधर, जल निगम हकीकतनगर तिराहा से कलक्ट्रेट तिराहा मार्ग पर सीवर लाइन डाल रहा है। इसकी वजह से मार्ग को एक महीने के लिए बंद किया गया है। बुधवार को जिला अस्पताल और पेपर मिल रोड क्षेत्र से आने वाले वाहनों को सदर कोतवाली के सामने होते हुए दीवानी कचहरी तिराहा से निकाला गया। इसके कारण भी जाम रहा। दोपहर में तेज धूप में लोग खासकर दुपहिया वाहन चालक या पैदल यात्री जाम में फंसकर पसीना पसीना होते नजर आए। स्मार्ट सिटी योजना से संबद्ध प्रमुख परियोजनाओं को मार्च 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है, जिससे उनको समय से पूर्ण कराया जा सके। नेहरू मार्केट में स्मार्ट सिटी योजना के तहत सीवर लाइन डाली जा रही है। हकीकतनगर से कलेक्ट्रेट तक का कार्य स्मार्ट सिटी योजना का नहीं है।
- अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें