फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आगमन पर रंगोली से सजाया शहर

विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस लाइन गेट के पास रंगोली बनाते निगम कर्मी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर शनिवार को नगर निगम द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था सुचारु की गई और चूना, ब्लीचिंग व सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। अनेक स्थानों पर रंगोली आदि बनाकर सड़कों एवं चौराहों को सजाया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी सहारनपुर नगर निगम के कार्यों की तारीफ की। सीएम योगी के आगमन के मद्देनजर शुक्रवार शाम को पुलिस लाइन, जैन कॉलेज रोड, दिल्ली रोड और सर्किट हाउस रोड पर फॉगिंग अभियान चलाया गया। जहां डिवाइडर आदि टूटे हुए थे उन्हें ठीक कराने के साथ ही जहां पौधे नहीं थे, वहां पौधे और ट्री गार्ड लगाए गए। इस बीच सड़कों के गड्ढों को भी दुरुस्त किया गया। शनिवार को भी सुबह चार बजे से ही नगर निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरे शहर में अपनी-अपनी ड्यूटी पर अलर्ट हो गए थे। पूरे शहर में साफ-सफाई के साथ ही सभी कूड़ाघरों से कूड़ा उठान कराने के अलावा चूना, ब्लीचिंग व एंटी लार्वा आदि छिड़काव कराया गया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी की देखरेख में शहर में सफाई, चूना व ब्लीचिंग छिड़काव के अलावा नगर के चौराहों, मुख्य स्थानों तथा सड़कों को चूने के साथ रंगों से रंगोलियां बनाकर सजाया गया था। दीवानी कचहरी, कलक्ट्रेट, पुलिसलाइन, सर्किट हाउस सहित अनेक चौराहों पर रंगोलियां बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें