सहारनपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एवं सर्विसेज (सीआईएस) के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने कहा कि 22 नवंबर को निर्यात संबंधी एक सेमीनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें निर्यातकों के सामने आने वाली समस्याओं का निस्तारण को लेकर विचार मंथन किया जाएगा।
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में सीआईएस की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी कहा कि संस्था निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। संस्था सदस्यों के ज्ञानवर्धन के लिए 22 नवंबर को एक एक्सपोर्ट संबंधी सेमिनार आयोजित करेगी। इसमें निर्यातक कैसे बने, निर्यात को कैसे बढ़ाया जाए और इसमें क्या समस्याएं आ रही हैं। इन सबके संबंध में विस्तार से चर्चा की जाएगी। जिसमें जनपद से बाहर के निर्यात विशेषज्ञ भी भागेदारी करेंगे। उन्होंने कहा कि सेमीनार में बड़ी संख्या में उद्यमी और विशेषज्ञ भाग लेंगे। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एचएस चड्ढा, महासचिव मंजीत सिंह अरोड़ा, घनश्याम माहेश्वरी, संजय कपूर, अमर गुप्ता, नीरज माहेश्वरी, अमित चौधरी, शरद भार्गव, विश्वजीत पुंडीर आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान विश्वजीत पुंडीर, अर्जुन मल्होत्रा एवं वरुण चावला ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की।