दिल्ली में आयोजित में कार्यक्रम में भाग लेते चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
फिक्की के 95वें वार्षिक समारोह में शामिल हुए सीआईएस के पदाधिकारी
सहारनपुर। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) के 95वें वार्षिक समारोह में चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के एक प्रतिनिधिमंडल ने भागेदारी की। उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर एमएसएमई विभाग के सचिव के नाम ज्ञापन फिक्की के अध्यक्ष को सौंपा।
नई दिल्ली स्थित एक सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में सीआईएस के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी के नेतृत्व में संस्था के छह पदाधिकारियों ने भाग लिया। फिक्की के वार्षिक समारोह को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वर्चुअली संबोधित किया। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के प्रतिनिधिमंडल ने एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरा मशीनों के लिए लाइसेंस दिलाने, निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं संबंधी, कारखाना अधिनियम में कर्मचारियों की संख्या 20 के स्थान पर 50 करने, गुजरात की तर्ज पर प्रदूषण विभाग एवं अग्नि सुरक्षा विभाग से एनओसी लेने के लिए थर्ड पार्टी से निरीक्षण व्यवस्था कराए जाने की मांग की। उन्होंने फिक्की के अध्यक्ष एवं हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजीव मेहता एवं हेमंत सेठ आदि से मुलाकात कर विचार विमर्श किया। इस दौरान रविंद्र मिगलानी, मनजीत सिंह अरोड़ा, संजय कपूर, अमित चौधरी, संजय गुप्ता एवं रवि टंडन आदि मौजूद रहे।