फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: धूमधाम से मनाई छोटी दीपावली और धनतेरस

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई छोटी दीपावली और धनतेरस
विज्ञापन



सरसावा। नगर और देहात क्षेत्र में धनतेरस, छोटी दीपावली का पर्व संयुक्त रूप से मनाया गया। तिथियों के हिसाब से मुहूर्त की गणना में हुए बदलाव के कारण धनतेरस दो दिन मनाई गई। बनखंडी महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अनिल कौशिक ने बताया कि दीपावली का मुहूर्त 20 तारीख की शाम से 21 अक्तूबर की दोपहर तक है, इसलिए दो दिन त्योहार मनाया जा रहा है और इसमें कोई बुराई भी नहीं है। दीपावली के अवसर पर बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। अंबाला रोड स्थित डीसी जैन कॉलेज के प्रांगण में विशाल पटाखा बाजार भी सजाया गया। बाजार में सोने चांदी, बर्तनों जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें