फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चीनी मांझे ने काट दी एसी मैकेनिक के जीवन की डोर

Thu, 15 Feb 2024 03:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वसंत पंचमी के दिन शारदानगर पुल पर बाइक सवार एसी मैकेनिक की प्रतिबंधित चीन निर्मित मांझा गले में लिपट गया, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। थाना कुतुबशेर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसी पुल पर दो अन्य युवक भी चीनी मांझे से घायल हुए हैं। इसके बाद प्रशासन ने शारदानगर पुल शाम तीन बजे से रात आठ बजे तक के लिए बंद कर दिया।
विज्ञापन

न्यू शारदानगर निवासी अतुल शर्मा (35) पुत्र मनोज शर्मा एसी और फ्रिज मैकेनिक था। दोपहर ढाई बजे अतुल शर्मा बाइक पर शारदानगर जाने के लिए निकला था। शारदानगर पुल पर वह चीनी मांझे की चपेट में आ गया। मांझा उसके गले में लिपट गया और वह लहूलुहान होकर बाइक सहित सड़क पर गिर गया। आनन-फानन में राहगीर उसे उठाकर जिला अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना कुतुबशेर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलने पर अतुल का भाई गोल्डी, बहन और मां भी अस्पताल पहुंच गए। अतुल की मौत जैसे ही उसकी पत्नी को पता लगा तो वह बेसुध हो गई। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उधर, इसी पुल पर बुधवार सुबह भी बेहट रोड निवासी उस्मान समेत दो युवक चीनी मांझे से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें