फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ठिठुरे लोग, न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान गिरा

विज्ञापन
सहारनपुर में रोडवेज बस अड़डे पर अलाव के सहारे बैठे यात्री - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में गिरावट के चलते सर्दी का सितम और बढ़ गया। अधिक सर्दी के कारण जन और जीवन दोनों प्रभावित हो रहे हैं। रविवार को कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से बचे। घरों के भीतर भी लोगों को सर्दी से कोई खास राहत नहीं मिल सकी। अगले 24 घंटे में भी मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

शनिवार को करीब 15 मिनट की हल्की धूप निकली थी। आसमान में करीब चार दिन से जमी कोहरे की चादर भी शनिवार की रात हल्की पड़ गई थी और चांद नजर आ रहा था। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि रविवार को कुछ घंटे की धूप जरूर निकलेगी, लेकिन अनुमान गलत रहा। रात में चांद नजर आने के बावजूद सुबह तक मौसम में कोहरा फिर से छा गया। सुबह आठ बजे के बाद कोहरा फिर से आसमान में चढ़ गया। बीते करीब एक सप्ताह से शीत लहर भी दिन रात लगातार बनी हुई है, जो रविवार को भी जारी रही। दिन भर धूप नहीं निकलने और शीतलहर चलने से लोग घरों में दुबके रहे। तापमान भी शनिवार की तुलना में नीचे चला गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस था जो रविवार को गिरकर 4.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान भी शनिवार को 11 डिग्री सेल्सियस था, जो गिरकर 09 डिग्री सेल्स्यिस पर आ गया। मौसम विभाग का अनुमान है के अगले 24 घंटे में मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जता रहा है। साथ ही दो दिन बाद बादल भी छा सकते हैं।
जारी है गर्म कपड़ों की खरीदारी
जैसे जैसे सर्दी का सितम बढ़ रहा है। उसके साथ-साथ गर्म कपड़ों की खरीदारी भी बढ़ रही है। लोग शोरूम और शॉपिंग कॉम्पलैक्स के साथ ही छोटी दुकानों और सड़कों किनारे खुले में गर्म कपड़ा, जूता आदि बेचने वालों के यहां भी पहुंच रहे हैं। गर्म टोपी और दस्तानों आदि का बाजार भी गर्म है।

सहारनपुर में ठिठुरती ठंड और कोहरे के चलते घंटाघर की और से वाहनो की लाइट जलाकर आते वाहन चालक- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में ठिठुरती ठंड और कोहरे के चलते कम रोशने के कारण वाहनो की लाइट जलाकर आते वाहन चालक- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में ठिठुरती ठंड और कोहरे में जाती रोडवेज बसे- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें