फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने निबंध और पोस्टर से दिया बाघ संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
मायापुर रुपपुर में बच्चों को पुरस्कृत करते वन अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर/मिर्जापुर (सहारनपुर)। प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर में विश्व बाघ दिवस मनाया गया। शिक्षिका अंजली आर्य ने बच्चों को मास्क पपेट के माध्यम से बाघ संरक्षण के लिए जागरूक किया। उधर, मायापुर रुपपुर के स्कूल में निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कर बाघ संरक्षण का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

शिक्षिका ने बच्चों को बताया कि विश्व में कुल 3890 बाघ ही शेष बचे हैं जिनमें सबसे ज्यादा लगभग ढाई हजार बाघ भारत में हैं। इनके अस्तित्व पर लगातार खतरा मंडरा रहा है और यह विलुप्त होने की स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम बाघ संरक्षण को लेकर अब भी सचेत नहीं हुए तो आने वाली जनरेशन के लिए बाघ केवल तस्वीरों तक सिमट जाएंगे। शिक्षिका ने विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता करवाई जिसमें रिजा, फलक, जीशान, अलीशान, आरजू, शबनूर, सावेज आदि बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। इसके साथ कुछ बच्चों ने बाघ के रुप में भाव भंगिमा बना बाघ संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
उधर ब्लॉक साढ़ौली कदीम के गांव मायापुर रूपपुर में वन विभाग द्वारा पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सलोनी ने प्रथम, मनु देवी ने द्वितीय तथा अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन्हे पुरस्कृत किया गया। रेंजर आरपी ध्यानी, वन दरोगा पान सिंह, यशपाल सिंह, प्रदीप सिंह, वन रक्षक जितेंद्र भारती, अध्यापिका मित्तो देवी, वंदना, रूबी देवी, पूनम गुप्ता, रुचि चौहान, मंजू दिवाकर, तस्लीम, सीमा, साजिद अली आदि रहे।

छुटमलपुर में विश्व बाघ दिवस पर पोस्टर के साथ बच्चें- फोटो : SAHARANPUR

छुटमलपुर में विश्व बाघ दिवस पर बाघ की भाव भंगिमा दर्शाती बच्ची- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें