रामपुर मनिहारान के मदरलैंड पब्लिक स्कूल में फेयरवेल पार्टी में उपस्थित बच्चें। स्रोत स्कूल
रामपुर मनिहारान। मदरलैंड पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान छात्रों ने अपने सीनियर्स के लिए एक सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया। छात्रों ने अपने सीनियर्स को विदाई उपहार भेंट किए। विद्यालय के प्रबंधक सत्य संयम भूर्यान ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।