फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक जीतकर लौटी ताइक्वांडो टीम का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर।
विज्ञापन

आगरा में हुई राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहने वाली जनपद की टीम का सहारनपुर आगमन पर स्वागत किया।
प्रतियोगिता आगरा में 29 से 31 अक्तूबर तक चली। मंगलवार को जब यह टीम सहारनपुर रेले स्टेशन पर पहुंची तो समाजसेवी ओमकार सैनी सहित अन्य लोगों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। टीम कोच अभिषेक चौधरी और सचिव प्रियंका चौहान ने बताया कि ताईक्वांडो टीम के खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, दस सिल्वर और पांच कांस्य पदक जीतकर राज्य प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रिया वर्मा, मिस्टी अरोड़ा, आयशा खान, रौनक शर्मा, गर्वित सैनी, राघव वर्मा, निष्ठा सैनी, यशवीर त्यागी ने स्वर्ण पदक जीते। भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने भी विजेता टीम और खिलाड़ियों को बधाई दी है। इस दौरान सोनल अरोड़ा, असद अहमद खान, अरविंद कुमार सैनी, अमित अरोड़ा, संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें