निर्जला एकादशी पर विश्वकर्मा कॉलोनी में शरबत पिलाते सेवादार: स्रोत : स्वयं
- फोटो : sha
सहारनपुर। निर्जला एकादशी पर बृहस्पतिवार को बच्चे भी सेवादार बन गए। विश्वकर्मा कॉलोनी में बड़ों के साथ बच्चों ने भी गर्मी के बीच राहगीरों सहित अन्य लोगों को शीतल शरबत पिलाया। इस कार्य के साथ ही सभी को सेवा कार्यों का संकल्प दिलाया गया। सेवादार मंडल में शामिल राजेंद्र कुमार, अशोक कुमार, मांगेराम सहित अन्य ने कहा कि यह पर्व मानव सेवा का संदेश देता है। बच्चों ने सेवा कार्य में शामिल होकर अन्य को भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में अराध्य शर्मा, परिधि, वंशिका, आरती, माया, रमेश चंद्र सहित अन्य लोगों ने भी सेवाएं दीं। संवाद