फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बुखार से बालक की मौत, 10 डेंगू के नए मरीज मिले

Sat, 30 Sep 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर/नागल। जिले में जानलेवा बुखार का कहर थमने का नाम ले रहा है। शुक्रवार को नागल के गांव बढ़ेड़ी में बुखार से बालक की मौत हो गई, जबकि 10 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सात डेंगू मरीजों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। अब तक डेंगू के 199 केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

नागल क्षेत्र के गांव बढ़ेड़ी निवासी जगपाल के नौ वर्षीय पुत्र वंश को करीब दो सप्ताह से बुखार आ रहा था। जिसका इलाज सहारनपुर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा था। वह तीन दिन पहले ठीक होकर घर लौट आया था। लेकिन बृहस्पतिवार रात उसे बुखार आने से सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नितिन कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी स्वास्थ्य टीम को भेजकर जांच कराएंगे।
शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 10 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू पीड़ित भोजपुर, शेखपुरा, टोडरपुर, मल्हीपुर और शहर की अलग-अलग कालोनियों के रहने वाले हैं। इनके यहां स्वास्थ्य विभाग ने टीम पहुंचकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में इस समय सात मरीज भर्ती हैं। शुक्रवार को छह डिस्चार्ज हुए, जबकि तीन नए डेंगू मरीज भर्ती किए गए। अब तक वार्ड में 112 डेंगू मरीज भर्ती हो चुके हैं।
विज्ञापन

गांवों में लगाए स्वास्थ्य शिविर, जांच कर दवाइयां बांटी
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव गगनपुरा, इब्राहिमपुरा, कादरगढ़, कन्हेड़ा, सिसोनी, भावसी, सलोनी, कोंडी में शिविर लगाए गए। इसमें लोगों की जांच करने के बाद दवाइयां बांटी गई। इन शिविरों की मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला मलेरिया अधिकारी निरंतर निगरानी कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने कहा कि शरीर में संक्रमण होने पर बुखार होना लाजिमी है। लेकिन सिर्फ बुखार होने का मतलब डेंगू नहीं है। इसलिए बुखार होने पर घबराएं नहीं बल्कि चिकित्सक की सलाह लें। अचानक तेज बुखार, मांसपेशियों, जोडों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द होता है। जी मिचलाना या उल्टी होना, गंभीर मामलों में नाक, मुह, मसूडों से खून आना व त्वचा पर चकत्ते उभरना डेंगू के लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें