फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में नहाते वक्त डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। यमुना नदी में नहाने गए बालक की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव तिडफवा निवासी इंतजार का पुत्र जैद (11) अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी के जोधेबांस घाट पर नहाने गया था। नहाते समय जैद का पैर फिसल गया तथा वह नदी में बने पानी के एक गहरे गड्ढे में डूबने लगा। जैद को नदी में डूबते देख उसके साथियों ने शोर मचाया। काफी देर बाद राहगीरों ने जैद को यमुना नदी में बने गड्ढे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि जैद की यमुना नदी में डूबने से मौत की सूचना मिली थी, पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। परिवार जनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में जैद को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें