सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 मार्च को जिले में आएंगे। वह यहां विभिन्न विकास योजनाओं और कार्यक्रमों का निरीक्षण व शुभारंभ करेंगे।
साढ़े दस बजे सरसावा एयरपोर्ट पर आगमन होगा। उसके बाद मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे। जनमंच सभागार में युवा उद्यमी योजना एवं अन्य ऋण योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण वितरण कार्यक्रम में होंगे। सर्किट हाउस में विकास और का कानून व्यवस्था की जनपद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। मां शाकुम्भरी देवी दर्शनों को जाएंगे। वहां मां शाकुम्भरी देवी पर्यटन योजनाओं की समीक्षा करेंगे। शाम 4:25 बजे लखनऊ के प्रस्थान करेंगे।