फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आगमन---

विज्ञापन
मॉ शाकंभरी विश्वविद्यालय का मॉडल को देखते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर मिले, इसको लेकर सरकार गंभीर है। बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली से लौटकर शेखुल हिन्द मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भर्ती और इलाज कराने आए मरीजों से उनका हाल जाना।
विज्ञापन

पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहा। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पुलिस लाइन सभागार में जनप्रतिनिधियों द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं की शिकायत की। इसके बाद सर्किट हाउस में हुई मंडलीय समीक्षा बैठक में भी राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं न होने का मुद्दा उठा। मुख्यमंत्री शामली से लौटे और सरसावा एयरफोर्स उतरे। वहां से सीधे अचानक मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। यहां सीएम ने आपातकालीन विभाग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, डायलिसिस यूनिट, आईसीयू, ऑटी वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी विभाग में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में बात की। मुख्यमंत्री ने मरीजों से पूछा कि इलाज ठीक हो रहा या नहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें