फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुख्यमंत्री ने निर्यातक इमरान खान को किया पुरस्कृत

Sat, 01 Apr 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से प्रमरण पत्र प्राप्त निर्यातक इमरान खान
विज्ञापन
सहारनपुर। लखनऊ के लोकभवन सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के निर्यातक इमरान खान को द्वितीय राज्य निर्यात पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन

उद्योग विभाग के उपायुक्त सिद्धार्थ यादव ने बताया कि लखनऊ में हुए कार्यक्रम में जनपद के काष्ठ हस्तशिल्प निर्यातक इमरान खान को मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया। उन्हें द्वितीय राज्य निर्यात पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इमरान खान काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों और आयरन हस्तशिल्प उत्पादों का निर्माण और निर्यात करते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से पुरस्कार प्राप्त कर न सिर्फ उनका उत्साहवर्धन हुआ है बल्कि उनके कार्य को पहचान भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें