फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छपरा में ब्लॉक से तीन ट्रेनें होंगी प्रभावित

Thu, 30 Mar 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बिहार के छपरा, गोल्डेनगंज, भाटपुर रानी के बीच उच्चीकरण कार्यों के लिए ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते शहीद, सरयू यमुना एक्सप्रेस को रूट बदलकर चलाया जाएगा, जबकि एक ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट चली।
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन से 150 से अधिक ट्रेनें अप और डाउन में रोजाना गुजरती हैं। विभिन्न रेल खंडों में ब्लॉक होने के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा में उच्चीकरण कार्य करने के लिए ब्लॉक लिया गया है। जिस वजह से ट्रेन नंबर 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 31 मार्च को परिवर्तित रूट गोरखपुर कैंट, कप्तानगंज, सीवान के रास्ते चलाई जाएगी। 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस एक अप्रैल को पूर्व मध्य रेल खंड में एक घंटे देरी से चलाई जाएगी।
इसी तरह 14650 अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस बुधवार को परिवर्तित लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, छपरा के रास्ते चलाई गई। ट्रेनों के रूट बदलने और देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें