फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंजे बाबा श्री जाहरवीर गोगा महाराज के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राधा विहार स्थित महा शक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में छड़ी पूजन कर बसेरे का आयोजन किया गया। वहीं, मोहल्ला गोविंदनगर में 26 छड़ियों का बसेरा हुआ। बाबा श्री गोरखनाथ और श्री जाहरवीर गोगा के जयघोष से वातावरण भिक्तमय बना रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित बसेरे में बैंडबाजों संग श्रद्धालु बाबा श्री जाहरवीर गोगा महाराज की प्रतीक चिह्न छड़ी को लेकर पहुंचे। इस मौके पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने श्रद्धालुओं के साथ छड़ी पूजन कराया। इसके पश्चात कढ़ी-चावल और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि जाहरवीर गोगा महाराज जनमानस का कल्याण करने वाले हैं। इस दौरान पंडित राजेश शर्मा, ऋषभ शर्मा, पंडित नीरज मिश्रा, पंडित सोनू शर्मा, अश्वनी कंबोज, राजेश गुप्ता, विक्की शर्मा, सुशील कंबोज, नरेंद्र कंबोज, विपुल कंबोज, राजकुमार अरोड़ा, अंकुर अग्रवाल, बबीता, ललतेश, सोनिया, पूनम, कविता, सरिता, रितु, कमलेश मौजूद रहे। वहीं, गोविंदनगर में क्षेत्रवासियों द्वारा 26 छड़ियों के बसेरे का आयोजन किया गया। बैंडबाजों संग सभी छड़ियों को श्रद्धालु कोर्ट रोड स्थित श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर से घंटाघर, देहरादून रोड से होते हुए गोविंदनगर लेकर पहुंचे, जहां सर्व प्रथम छड़ियों का पूजन हुआ। इसके पश्चात कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें