फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर 1.50 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। एक व्यक्ति से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 1.50 लाख की ठगी कर ली गई। पैसा वापस मांगने पर पीड़ित को धमकी दी गई। थाना जनकपुरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ीमलूक निवासी यशपाल सिंह ने बताया कि अर्पित विहार कॉलोनी निवासी श्रवण कुमार रिमाउंट डिपो में कैंटीन चलाता है। नवंबर 2018 में श्रवण कुमार अर्पित विहार में ही रहने वाले अपने बहनोई डा. रामकेवल के साथ उसके घर आया। आरोपी ने स्वास्थ्य विभाग में लिपिक की नौकरी दिलाने की बात कही। कहा कि इसके लिए तीन लाख रुपये खर्च करने होंगे।आरोपियों ने कहा कि डेढ़ लाख रुपये नौकरी लगने से पहले देने होंगे। बाकी पैसा नौकरी लगने के बाद देना। पीड़ित ने आरोपियों के झांसे में आकर डेढ़ लाख रुपये दे दिए, लेकिन कुछ दिन बाद उन्हें पता चला कि आरोपियों ने उसके साथ ठगी की है। पैसा वापिस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोर्ट के माध्यम से आरोपियों के खिलाफ थाना जनकपुरी रिपोर्ट दर्ज कराई है।एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें