फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण के खाते से की 77 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। एक व्यक्ति ने 77 हजार से ज्यादा की ठगी करने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाली में दी तहरीर में गांव भगवानपुर निवासी प्रदीप कुमार ने कहा कि उसने अपने मोबाइल से बीस हजार की नगदी ट्रांसफर करने के लिए दो ट्रांजक्शन किए। उसके द्वारा किए दोनों ट्रांजक्शन फेल हो गए। प्रदीप ने कहा एक ट्रांजक्शन के पैसे तो कुछ देर बाद वापस आ गए, लेकिन दूसरे ट्रांजक्शन का पैसा वापस नहीं आया। उसने कस्टमर सर्विस से फोन कर ट्रांजक्शन फेल होने की सूचना दी। इस सूचना के कुछ देर बाद दूसरे फोन नंबर से उसके पास फोन आया और फोन करने वाले ने पूछा कि क्या उसका फोन नंबर उसके खाते से जुड़ा है। उसके हां करने के कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर 77 हजार 845 रुपये खाते से कटाने का आरोप लगाया। इसके बाद उसने कस्टमर सर्विस से फोन करना चाहा तो फोन नंबर स्वीट ऑफ मिले। पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें