फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खजाना दबा होने का झांसा देकर 20 लाख की ठगी

Thu, 02 Feb 2023 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। घर में दबा खजाना निकालने का झांसा देकर एक महिला तांत्रिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक परिवार की महिलाओं से 20 लाख रुपये ठगी कर ली। मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम निवासी शहीद की कुछ समय पूर्व तबीयत खराब हो गई थी। मामले में शहीद और उसके गांव के अब्दुल रहमान ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। शहीद ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी तबीयत खराब हो गई थी। उसकी पत्नी उसे दिखाने के लिए शहर में एक चिकित्सक के यहां आई थी। महानगर में उसकी मुलाकात एक महिला और उसके साथियों से हुई। आरोपी महिला ने शहीद की पत्नी को बताया कि वह तांत्रिक है। उसने शहीद की पत्नी का हाथ देखकर बताया कि उनके घर में खजाना दबा हुआ है, जिसे निकालने के लिए तंत्र क्रिया करनी होगी। आरोपी महिला ने शेर की बलि देने की बात कही और इसके लिए 20 लाख खर्च बताया। शहीद के परिवार की महिलाओं ने घर में रखी नकदी और जेवरात बेचकर आरोपी महिला को दे दिए। तांत्रिक महिला अपने साथियों के साथ शहीद के घर पहुंची और तंत्र क्रिया भी की, लेकिन कोई खजाना नहीं निकला। बाद में उन्हें पता चला कि उनके साथ 20 लाख रुपये की ठगी कर ली गई है। मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें