फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए जनपद से चौसा आम रवाना

Sun, 28 Jul 2024 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित देश के अति विशिष्ट व्यक्ति जनपद के चौसा आम का स्वाद चखेंगे। इसके लिए चौसा आम के एक हजार पैकेट रविवार को गाजियाबाद पहुंच जाएंगे। वहां से इनका वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्व भर में धूम मचाने वाला जनपद का चौसा आम देश के अति विशिष्ट लोगों के बीच अपनी खुशबू बिखेरेगा। यह आम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित देश के करीब 140 अति विशिष्ट व्यक्तियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से उपहार स्वरूप भेंट किए जाएंगे। इसके लिए जनपद से करीब 35 क्विंटल चौसा आम का मंडी समिति स्थित मैंगो पैक हाउस में प्रसंस्करण किया गया है। करीब साढ़े तीन किलो आम के एक हजार पैकेट बनाएं गए हैं। रविवार को यह आम गाजियाबाद स्थित मंडी पहुंच जाएंगे। जहां से इन आमों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से उपहार स्वरूप देश के अति विशिष्ट व्यक्तियों को भेजा जाएगा।
-
रामवीर, राहुल एवं तबजील के चौसा आम का स्वाद चखेंगे वीवीआईपी
मैंगो पैक हाउस का कार्य देख रहे जगपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित देश के अन्य अति विशिष्ट लोगों के लिए 35 क्विंटल चौसा आम खरीदा गया है। यह आम काशीपुर के रामवीर सिंह चौहान के बाग से 15 क्विंटल, भारी के राहुल के बाग से 20 और सहारनपुर के तबजील अहमद के बाग से सात क्विंटल आम खरीदा गया है। इसकी छंटाई करके उच्च गुणवत्ता युक्त आम वीवीआईपी के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

-
वर्जन
देश की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित 140 अति विशिष्ट व्यक्तियों के लिए चौसा आम रविवार तक गाजियाबाद मंडी में पहुंच जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरफ से इसका वितरण किया जाएगा। चौसा आम के एक हजार पैकेट भेजे जा रहे हैं। सुमन भारती, सचिव मंडी समिति, सहारनपुर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें