फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सांसद इमरान मसूद और पूर्व विधायक सहित दस पर चार्ज फ्रेम

Sun, 01 Sep 2024 02:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव के दौरान से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन और कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने के मामले में सांसद इमरान मसूद व पूर्व विधायक मसूद अख्तर सहित दस नामजद आरोपी पर एमपीएमएलए कोर्ट में पेश हुए। साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने चार्जफ्रेम किया। बचाव में साक्ष्य पेश करने और गवाही के लिए 17 सितंबर की तारीख दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लगी थी। कोरोना को देखते हुए सरकार ने एक जगह भीड़ एकत्र न होने को लेकर गाइडलाइन जारी की थी, लेकिन अंबाला रोड स्थित एक सभागार में चुनाव को लेकर सांसद इमरान मसूद, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, चौधरी इसरार, उमेश, गुलफाम अंसारी, ओमपाल, शादान मसूद, विवेकांत, सुखविंद्र, जबल सिंह चुनाव को लेकर जनसभा कर रहे थे। थाना कुतुबशेर पुलिस ने दस नामजद सहित 300 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच के बाद पुलिस ने विशेष न्यायाधीश एमपीएमएलए कोर्ट प्रियंका वर्मा की अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। शनिवार को सांसद इमरान मसूद, पूर्व विधायक मसूद अख्तर सहित सभी नामजद आरोपी अदालत में पेश हुए। मामले की सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश एमपीएमएलए कोर्ट प्रियंका वर्मा ने साक्ष्यों के आधार पर सभी पर चार्ज फ्रेम किया। सुनवाई के लिए मामले में 17 सितंबर की तारीख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें