फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंजे मां जगदंबा के जयकारे

विज्ञापन
पहले नवरात्र पर श्री बालाजी धाम में अंखेड़ ज्योत प्रज्जवलित कराते अतुल जोशी महाराज व अन्य। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां जगदंबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। लोगों ने घरों में कलश स्थापित कर उपवास रखा और मां शैलपुत्री की श्रद्धाभाव से आराधना कर अखंड ज्योत भी स्थापित की। इसके साथ ही मंदिरों में भी विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए।
विज्ञापन

राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने मंगल कलश की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर स्थापना कराई। इसके साथ ही 108 अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई और मां भगवती को भोग अर्पित किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि नवदुर्गा ही संपूर्ण सृष्टि में जड़ और चेतन, साकार और निराकार रूप में व्याप्त है। नवरात्रि में प्रकृति में नव सृजन होकर प्रकृति पुन: संरचना होती है। इस दौरान अरुण स्वामी, पंडित विशाल शर्मा, पंडित नीरज मिश्रा, पंडित योगेश तिवारी, अश्वनी कांबोज, संजय सैनी, सागर गुप्ता, राजेंद्र धीमान, रमेश शर्मा, वर्षा, सुचेता, उमा, बबीता, सरिता मौजूद रहे।
वहीं, बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कराई। इसके साथ ही आचार्य शुभम कौशिक, आचार्य सुदर्शन, पंडित खेमराज मिश्रा ने मंत्रोचारण के साथ दुर्गा पाठ शुरू किया। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि नवरात्र मां की आराधना का विशेष पर्व है।
विज्ञापन

इस दौरान सतीश गुप्ता, मनोज वालिया, विशाल अरोड़ा, भानु, अक्षय कुमार, शुभम सैनी, विवेक, अनुपमा, रजनी जैन मौजूद रहे। इनके अलावा आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर, रामनगर पठानपुरा के श्री दुर्गा मंदिर, अंबाला रोड स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, चौंताला स्थित श्री बालाजी मंदिर, घंटाघर के श्री हनुमान सहित अनेक मंदिरों में पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें