फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस हुई शुरू, दुर्गियाना आई 11 घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
-दरभंगा-अमृतसर जन नायक, दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस रही रद्द
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। 29 अप्रैल से रद्द चल रही चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस बुधवार को पटरी पर आ गई। इसके चलने से यात्रियों को राहत मिली। वहीं, दो ट्रेनों के रद्द रहने और तीन के लेट आने से परेशानी बढ़ी। अभी यात्रियों की परेशानी आगे भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल व वाराणसी में लाइन पर काम होने से 29 अप्रैल से नौ मई तक ट्रेन नंबर 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस को रद्द कर दिया था। यह ट्रेन 11 दिन बाद शुरू हो गई। ट्रेन अपने निर्धारित समय पर सहारनपुर में पहुंची। वहीं, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस रद्द रही। कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना अपने तय समय से करीब 11 घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंची। इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस पौने दो घंटे, अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चलकर सहारनपुर में लेट आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें