फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महानगर में 3.10 करोड़ में संवरेगी चकराता रोड

विज्ञापन
बेहट रोड मार्ग पर सड़क पर बनायी जा रही दुसरी सड़क
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

- पुल जोगियान से बालाजीधाम तक बनेगी सड़क
- चार लेन मार्ग का चौड़ीकरण भी कराया जाएगा
- लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण शुरू किया
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। महानगर की प्रमुख चकराता रोड का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए 3.10 करोड़ रुपये मिले हैं। पुल जोगियान से बालाजी धाम तक सड़क का पुन: निर्माण होगा। चार लेन के इस मुख्य मार्ग को कई स्थानों से चौड़ा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने नई सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
सहारनपुर से बेहट-चकराता रोड मुख्य मार्ग है। मां शाकंभरी देवी के दर्शन को जाने के लिए भी ये ही प्रमुख रोड है। यह मार्ग महानगर में घंटाघर से शुरू होकर बेहट अड्डे से होकर जाता है। मार्ग पहले से चार लेन है, मगर कई स्थानों पर सड़क कम चौड़ी और टूटी हुई है। नवाब गंज चौराहे, देहात कोतवाली के पास, पुल जोगियान आदि स्थानों पर सड़क पर गड्ढे बने है। करीब छह माह पहले विधायको से मांगे गई विकास के प्रस्ताव में शहर विधायक राजीव गुंबर ने चकराता रोड के फिर से निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। लोक निर्माण विभाग ने इसकी कार्य योजना बना कर शासन को भेजी थी। इसमें पांच किलोमीटर तक सड़क का निर्माण का बजट बनाया गया था।
विज्ञापन

शासन ने इस इस प्रस्ताव को स्वीकार कर सड़क निर्माण के लिए 3.10 करोड़ रुपये जारी किए है। धनराशि मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क के पुन: निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। नेहरू मार्केट के पास पांवधोई नदी के पुल जोगियान से लेकर चकराता रोड पर बालाजी धाम तक हॉट मिक्स प्लांट से इसका निर्माण कराया जाएगा। सड़क के निर्माण से आवागमन और अधिक सुचारु होगा। इससे मां शाकंभरी देवी के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा भी सुलभ होगी।
विज्ञापन


एक सप्ताह में होगा कार्य पूरा
- लोक निर्माण विभाग के जेई प्रवीण कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। आधुनिक मशीनों से सड़क को बनाया जा रहा है। एक सप्ताह में सड़क निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें