फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी प्रकाशोत्सव को लेकर निकाली प्रभातफेरी

विज्ञापन
गुरूतेग बहादुर कॉलेज में हिन्द की चादर गुरू तेग बहादुर जी के शताब्दी प्रकाश उत्सव पर प्रभातफैरी ? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सिखों के नौवें गुरु श्री तेग बहादुर के प्रकाश उत्सव के 400 वर्ष पूरा होने पर प्रभात फेरी निकाली गई।
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर का प्रकाश पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। मुख्य आयोजन 20 और 21 अप्रैल को लाल किला दिल्ली पर होगा। इस कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। इस उपलक्ष्य में मंगलवार को गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल कमेटी एवं गुरुद्वारा सिंह सभा कमेटी द्वारा गुरुद्वारा सिंह सभा से प्रभात फेरी निकाली गई। गुरबानी का कीर्तन करते हुए श्रद्धालु गुरुद्वारा रोड, सुभाष नगर, पटेल नगर होते हुए गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल पहुंचे। प्रभात फेरी का कई जगह स्वागत हुआ। स्कूल में दिल्ली से पधारे रविंद्र सिंह ने संगत को गुरबानी से निहाल किया। संचालन एमपी सिंह चावला ने किया। उन्होंने बताया की 21 अप्रैल शाम सात बजे से रात 10 बजे तक गुरुद्वारा सिंह सभा में विशेष धार्मिक आयोजन होगा। इस मौके पर गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान बलबीर सिंह धीर, दलजीत कोचर, गुरविंद्र कालड़ा, गुरमीत खरबंदा, कुलवंत भाटिया, बेअंत सिंह, हरमीत पाहुजा, बलबीर सिंह, सुरप्रीत चावला, गुरप्रीत बत्रा, मंदीप दुआ, राजिंदर खरबंदा, सोनी आदि मौजूद रहे।

गुरूतेग बहादुर कॉलेज में हिन्द की चादर गुरू तेग बहादुर जी के शताब्दी प्रकाश उत्सव पर प्रभातफैरी ?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें