फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खराब रैंकिंग पर सीडीओ ने अधिकारियों से जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- कम प्रगति वाले विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने जनपद की खराब रैंकिंग आने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी पोर्टल को लेकर गम्भीर नहीं है उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर शासन को पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की।
शनिवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम डैश बोर्ड के क्रियान्वयन एवं संचालन के लिए सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने जनपद की खराब रैंकिंग आने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन का यह सबसे महत्वपूर्ण पोर्टल है, इसलिए इसे गंभीरता से लिया जाए। जो विभागीय अधिकारी पोर्टल को लेकर गंभीर नहीं है उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए शासन को भी पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल पर फीडिंग के आधार पर ही जनपद की रैंकिंग निर्धारित की जा रही है। इसलिए डाटा फीडिंग करने में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिन अधिकारियों को लॉगिन आईडी की जानकारी नहीं है वे तत्काल अपने राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी से जानकारी लें। डाटा फीडिंग में होने वाली त्रुटियों के संबंध में मुख्यालय पर निर्धारित नोडल अधिकारी से वार्ता कर जनपद के डाटा को ठीक करवाएं। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अमित कुमार सहित संबंधित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें