फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और भाई महमूद पर फिर मुकदमा, एक वकील को भेजा जेल, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

Fri, 26 Aug 2022 08:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और भाई महमूद अली के खिलाफ फिर से एक मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं कोर्ट ने एक वकील को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
महमूद अली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला और उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली के खिलाफ एक महिला ने उसकी जमीन कब्जाने का मामला मिर्जापुर थाने पर दर्ज कराया है। महिला ने जमीन वापस करने के बहाने हाजी इकबाल के तीन बेटों और उसके वकील पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अधिवक्ता जीशान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि यमुनानगर जिले के एक गांव की रहने वाली महिला ने यह मुकदमा मिर्जापुर थाने पर दर्ज कराया है। एसएसपी के अनुसार रिपोर्ट में महिला का आरोप है कि उसने वर्ष 2011 में एक जमीन मिर्जापुर पोल में खरीदी थी। आरोप है कि वर्ष 2012 में हाजी इकबाल और उसके भाई महमूद अली और बेटे जावेद ने उस जमीन पर कब्जा कर लिया। वहीं शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। 

आरोप है कि नवंबर 2018 में हाजी इकबाल के बेटे जावेद, अलीशान और उसके वकील जीशान निवासी पाडली ग्रांट ने जमीन वापस करने के बहाने उसे ग्लोकल यूनिवर्सिटी के पास एक नलकूप पर बुलाया। जहां पर उसके साथ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद भी धमकी देकर उसे बुलाया और हाजी इकबाल के तीसरे बेटे अफजाल व उनके वकील जीशान ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर पर गुरुवार देर शाम को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जीशान को गुरुवार रात को सहारनपुर स्थित दिनेश विहार स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसएसपी ने बताया कि जेल गया आरोपी बेहट तहसील में अधिवक्ता है।

यह भी पढ़ें: खौफ: पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात आदित्य, हर बार दी खाकी को मात,पढ़ें खिलाड़ी से बड़े अपराधी बनने की कहानी

विज्ञापन

पीड़िता का परिवार कर गया था पलायन
एसएसपी ने बताया आरोपियों की धमकी के कारण पीड़िता का परिवार चार साल पहले मिर्जापुर से पलायन कर गया था। जो वर्तमान में यमुनानगर के एक गांव में रह रहा है।

इकबाल के भाई और बेटे है जेल में
एसएसपी ने बताया कि इस मामले में नामजद किए गए हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली और तीन बेटे जावेद, अलीशान और अफजाल अन्य मामलों में पहले से ही न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।

यह भी पढ़ें: भयावह हादसा: धमाके होते ही आठ फीट ऊंची दीवार कूदकर भागीं फैक्टरी में काम कर रहीं महिलाएं, कई झुलसीं

हाजी इकबाल के विदेश भागने की चर्चा
कई मामलों में वांछित चल रहे हाजी इकबाल पर पुलिस की ओर से 25 हजार का इनाम घोषित है। चर्चा है कि वह पुलिस को चकमा देकर विदेश भागने की फिराक में है। जबकि पुलिस उसके खिलाफ तीन माह पहले लुक आउट सर्कुलर जारी करा चुकी है। एसएसपी ने बताया कि हाजी इकबाल के विदेश भागने की चर्चा है, यह भी हो सकता है कि उसने पुलिस से बचने के लिए यह चर्चा फैलाई हो, पुलिस इस संबंध में भी जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस की तीन टीम लगातार उसकी तलाश में लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें