सहारनपुर। जमीन पर फर्जी इकरारनामा करने और रंगदारी मांगने के आरोप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव लंढौरा गुर्जर व चेहड़ी का है। इन गांव में महिला शाहरीन पत्नी स्व. नसीम की खसरा नंबर 183, 180, 267 जमीन है। महिला का आरोप है कि उसकी जमीन पर कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से इकरारनामा कराया। जिसकी तहरीर महिला ने थाने में दी थी। महिला की तहरीर पर रामपुरमनिहारान पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनश्याम पुत्र धर्मपाल सिंह, राधेश्याम पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी जंधेड़ा, जाकिर पुत्र नसीबू, हारुन पुत्र नसीबू निवासी अमरपुर और ईशहाक पुत्र अब्बास निवासी मोहल्ला पीर माजरा थाना गंगोह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। उधर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनश्याम का कहना है कि मामला पूरी तरह से फर्जी है। यह गिरोह है, जो लोगों की जमीन हथियाने का काम कर रहे हैं। दबाव बनाते हैं।