फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार, महिला की मौत, पति गंभीर

Sun, 26 Nov 2023 11:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, मिर्जापुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव जाटोवाला के पास सहारनपुर-विकासनगर हाइवे पर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से कार टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार वृद्ध दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

दुर्घटना देर शाम 7:30 बजे गांव जाटोवाला के पास हुई। गांव जाटोवाला निवासी मास्टर रामकुमार एवं उनकी पत्नी प्रेमवती अपनी कार से सहारनपुर से वापिस गांव लौट रहे थे। कार मास्टर राम कुमार चला रहे थे। गांव के पास ही सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से उनकी कार टकरा गई। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र वशिष्ठ ने मौके पर पहुंच कर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्रेमवती (70) को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी मृतक महिला के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें