फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खंभे से टकराई कार, टोलकर्मी सहित छह श्रद्धालु घायल

Wed, 10 Apr 2024 02:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। सरसावा क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा के खंभे से कार टकरा कर पलट गई। हादसे में छह श्रद्धालु सहित एक टोलकर्मी घायल हुआ। राहगीरों ने कार में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार दिलाया है।
घटना मंगलवार की दोपहर की है। पुलिस के मुताबिक, चंडीगढ़ निवासी दर्शना देवी, सुनीता, दानिया, शिल्पा और कुरुक्षेत्र निवासी अक्षय मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर कार से घर लौट रहे थे। उनकी कार थाना सरसावा क्षेत्र में टोल प्लाजा खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हुए। हादसे में टोल प्लाजा का कर्मचारी टिंकू निवासी सरसावा भी घायल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीराें ने कार में सवार सभी को बाहर निकाला। पता लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज में उपचार दिलाया गया। कार चालक अक्षय ने बताया कि झपकी आने से कार से अनियंत्रित हो गई थी और टोल प्लाजा के खंभे से टकराई। वह सभी मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। वहीं, टिंकू और सुनीता की हालत गंभीर बनी है। थाना सरसावा प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज में उपचार दिलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें