फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेलवे फाटक से टकराई कार, दो घंटे बाधित रहा ट्रैक

Mon, 18 Mar 2024 02:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
तल्हेड़ी बुजुर्ग क्षेत्र में सहारनपुर दिल्ली रेल मार्ग पर साखन कलां में टूटा पड़ा बैरियर। संवाद
विज्ञापन
देवबंद/तल्हेड़ी बुजुर्ग। तेज रफ्तार कार ने रविवार की देर शाम दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग के सांखन कलां गांव स्थित रेलवे के बंद फाटक में टक्कर मार दी। इससे फाटक का बैरियर टूट कर इलेक्ट्रिक लाइन के तारों से जा टकराया, जिससे ओएचई केबल में फाल्ट आ गया। इसके चलते कई गाड़ियों को कम रफ्तार करके निकाला गया, जबकि बाडमेर जम्मू तवी शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंची। रेलवे की तकनीकी टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद खामी दूर कर ट्रैक पर आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम साढ़े सात बजे साखन कलां से स्टेट हाईवे की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार गांव के पास से गुजर रही रेलवे लाइन के बंद फाटक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फाटक का बैरियर टूट कर ऊपर से गुजर रही इलेक्ट्रिक लाइन से जा टकराया। इससे लाइन में खराबी आ गई। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। गेट मैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना के बाद मुजफ्फरनगर से रेलवे की तकनीकी टीम निरीक्षण यान के साथ करीब नौ बजे मौके पर पहुंची। आधा घंटे की मशक्कत के बाद लाइन को ठीक कर दिया गया। करीब साढ़े नौ बजे ट्रेक ठीक होने के बाद रेल आवागमन सुचारु कर दिया गया।
बताया जाता है कि इस दौरान दिल्ली सहारनपुर रुट की कुछ ट्रेनों को कम रफ्तार करके यहां से निकाला गया, जबकि रिपेयरिंग के दौरान ट्रैक को बंद रखने के चलते बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन डेढ़ घंटा की देरी से सहारनपुर पहुंची। उधर, जीआरपी टीम ने मौके पर पहुंच क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें