फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निर्बाध बिजली के लिए मंडल में 387 ट्रांसफार्मरों की बढ़ेगी क्षमता

Wed, 15 Mar 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गर्मी में बिजली की मांग के साथ विद्युत लाइन, ट्रांसफार्मर आदि में फॉल्ट बढ़ जाते हैं। जिसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। सहारनपुर मंडल में इस तरह की अव्यवस्थाओं से बचने के लिए विद्युत निगम 387 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाएगा। जिससे गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सके।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने पर रोजाना बिजली की मांग बढ़ रही है। मांग बढ़ने पर ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से फुंक जाते हैं। स्टोर से तय समय में ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने में भी दिक्कत आती है। इससे कई बार समय पर ट्रांसफार्मर नहीं बदल पाता और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गर्मी में किसी प्रकार की दिक्कत न हो और निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा सके, इसके लिए विद्युत निगम ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराएगा। इसके लिए टेंडर प्रकिया चल रही है। सहारनपुर में 164, मुजफ्फरनगर में 110 और शामली में 113 ट्रांसफार्मरों को चिह्नित किया है, जिनकी क्षमता वृद्धि होगी।
विज्ञापन

सहारनपुर के हाकिमपुरा और बेहट के रायपुर बिजलीघर में अभी पांच-पांच मेेगावाट के ट्रांसफार्मर हैं। गर्मी में यहां पर 10 मेगावाट के ट्रांसफार्मर रखें जाएंगे। इनके अलावा केवीए के 14 फीडर ऐसे हैं, जिन पर भार अधिक है। इनका भार दूसरे फीडरों पर परिवर्तित किया जाएगा। 14 लाइनों के जर्जर तार बदले जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी में निर्बाध बिजली मिल सकेंगी।
आंकड़ों में एक नजर
मंडल में कुल फीडर1697
बिजली उपकेंद्र 740
बिजली उपभोक्ता - 14 लाख
मंडल के उपभोक्ताओं को गर्मियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिले। इसके लिए मंडल में 387 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि और जर्जर विद्युत लाइनों को बदलने का काम होगा। उपकेंद्रों के पैनलों को भी दुरुस्त कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

- एके आत्रेय, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें