फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 95 लाख खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी, 10 हजार तक नगद भुगतान

Mon, 18 Mar 2024 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते डीएम डॉ दिनेश चंद्र
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुख्ता बंदोबस्त कर लिए गए हैं। जिले में पांच विधानसभा सीट सहारनपुर लोकसभा और दो विधानसभा क्षेत्र कैराना लोकसभा सीट में शामिल हैं। पिछली बार प्रत्याशी के खर्च की सीमा 70 लाख थी, जबकि इस बार 95 लाख होगी। प्रत्याशी को हर खर्च का ब्योरा आयोग को देना होगा। 10 हजार तक नगद भुगतान हो सकेगा। इससे ज्यादा का भुगतान चेक, डीडी या ऑनलाइन मोड से होगा। चुनाव को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए जिले को 22 जोन और 216 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन

रविवार को कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 20 मार्च को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 27 मार्च, नाम वापसी 30 मार्च तक होगी। मतदान 19 मार्च और मतगणना चार जून को होगी। चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी कराने के लिए उड़न दस्तों से सुबह से ही चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। जनपद में 63 उड़नदस्ते बनाए गए हैं। सामान्य प्रत्याशी के लिए जमानत राशि 25 हजार रुपये और अनुसूचित जाति के प्रत्याशी के लिए साढे़ 12 हजार रुपये है। नामांकन जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में होंगे। मतदान पार्टियों की रवानगी जनता रोड स्थित सीडब्लूसी परिसर से होगी। वहीं पर वापसी और मतगणना भी होगी। अफवाह फैलाने वालों, फेक एवं पेड न्यूज पर कडी नजर रहेगी। जिले के 1377 मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, जिला सूचना अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सी विजिल एप पर कर सकेंगे शिकायत
लोकसभा चुनाव में अचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके उल्लंघन होने पर कोई भी व्यक्ति सी विजिल एप पर फोटाे और वीडियो को अपलोड कर शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत जिला कंट्रोल सेंटर पर आएगी। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

40677 युवा पहली बार करेंगे मतदान
लोकसभा चुनाव में जनपद में 18 से 19 आयु के 40677 युवा पहली बार मतदान करेंगे, जबकि 80 वर्ष से अधिक आयु के 36843 मतदाता भी प्रत्याशियों को आशीर्वाद देंगे। जिले में सर्विस मतदाताओं की संख्या 4036 है।
विज्ञापन

विधानसभा वार मतदाताओं की संख्या -
विधानसभा क्षेत्र - मतदाता
बेहट - 374265
नकुड़ - 359178
सहारनपुर नगर -451028
सहारनपुर देहात 367584
देवबंद 342745
रामपुर मनिहारान - 316225
गंगोह - 386568
कुल 2597593

- एक नजर में जनपद में क्षेत्रवार मतदान केंद्र एवं मतदेय स्थल
विधानसभा - मतदान केंद्र-मतदेय स्थल- संवेदनशील- अतिसंवेदनशील - जोनल मजिस्ट्रेट -सेक्टर मजिस्ट्रेट
बेहट -216 397 - 87 27 03 37
नकुड़ 225 386 - 126 37 03 34
सहारनपुर नगर 107-454 125 -21 -03 - 21
सहारनपुर देहात -190 379 -103 35 -03 23
देवबंद 176-365 -115 -26 03 36
रामपुर मनिहारान -178 - 331 - 76 10 - 03 28
गंगोह- 211 - 396 - 117 - 36 04 37
योग 1303 - 2708 749 - 192 - 22 - 216
प्रत्याशी को इन बातों का रखना होगा ध्यान
- चंदा या दान 10 हजार से अधिक होने पर चेक, डीडी या इलेक्ट्रॉनिक मोड के माध्यम से ही ले सकेंगे।
- निर्वाचन अवधि में लेखा तीन बार निर्धारित तिथि पर दिखाया जाना अनिवार्य होगा।
- मतदान और मतगणना एजेंटों के लिए जलपान आदि पर होने वाला खर्च भी प्रत्याशी के खर्च से ही माना जाएगा।
- नामांकन से लेकर मतगणना तक जो भी खर्च होगा वह प्रत्याशी का ही माना जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें