-छूटी हुई प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षा के लिए मंडल स्तर पर जैन कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। छूटी हुई प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाओं के लिए जेवी जैन कॉलेज को मंडल स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां कल यानी दस अगस्त को मंडल के 15 महाविद्यालयों के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 11 अगस्त को महाराज सिंह कॉलेज के एमएससी पहले सेमेस्टर की भौतिकी की परीक्षा होगी।
जेवी जैन कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. पंकज गुप्ता ने बताया कि दस अगस्त की सुबह सात बजे से दस बजे तक जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर, महाराज सिंह कॉलेज सहारनपुर, आरके कॉलेज शामली और एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर के बीएससी तीसरे सेमेस्टर के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दस अगस्त को ही सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक महाराज सिंह कॉलेज सहारनपुर, देवबंद कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन सहारनपुर, हरकेश सिंह राणा महाविद्यालय बेहट, महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी रसूलपुर छुटमलपुर, आरके कॉलेज शामली, सेंट आरसी कॉलेज एजुकेशन बनत शामली, एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर और श्रीराम कॉलेज अलमासपुर मुजफ्फरनगर के बीएससी दूसरे सेमेस्टर के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दस अगस्त को ही दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर, लाला कृष्ण चंद राजकीय पीजी कॉलेज गंगोह, आरके पीजी कॉलेज शामली, जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर, आरके कॉलेज शामली, डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर, केके जैन पीजी कॉलेज खतौली, एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर और श्रीराम कॉलेज अलमासपुर मुजफ्फरनगर के बीएससी पहले सेमेस्टर के परीक्षार्थी की परीक्षा होगी।
11 अगस्त की सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक महाराज सिंह कॉलेज के एमएससी पहले सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की भौतिकी की परीक्षा होगी। संबंधित परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र, पहचान पत्र व पहले वर्ष की अंकतालिका, अन्य लेखन सामग्री लेकर पहुंचना होगा। प्राचार्य ने बताया कि संबंधित महाविद्यालयों को परीक्षा की सूचना भेज दी गई है। परीक्षा से वंचित रहने की स्थिति में संबंधित महाविद्यालय और परीक्षार्थी जिम्मेदार होगा।