फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मतदेय स्थलों के परिवर्तन पर 14 तक दे सकते हैं सुझाव

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय कार्यशाला आयोजित में भाग लेते अ​धिकारी व व्यापारी  श्रोत सूचना विभ
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भौतिक सत्यापन के बाद परिवर्तित एवं अपरिवर्तित मतदान केंद्रों की सूची सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी अपने स्तर से भी मतदेय स्थलों के परिवर्तन के संबंध में 14 अगस्त तक सुझाव या आपत्ति दे सकते हैं।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी मतदेय स्थलों का स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मतदेय स्थलों का चिह्नांकन इस प्रकार से किया जाए कि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अर्चना द्विवेदी ने बताया कि बैठक का उद्देश्य मतदेय स्थलों के संभाजन पर सुझाव एवं आपत्ति प्राप्त करना है। परिवर्तित मतदेय स्थलों की सूची उपलब्ध करा दी गयी है और आलेख्य सूची का प्रकाशन आठ अगस्त (आज) को किया जाएगा। यह सूची राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवर्तन योग्य ऐसे मतदान केंद्र जिनका लोकहित में बदलाव किया जाना अनिवार्य है, उनके बारे में आपत्ति या सुझाव 14 अगस्त तक दे सकते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी नकुड़ अजय कुमार अम्बष्ट, उप जिलाधिकारी रामपुर मनिहारान संगीता राघव, उप जिलाधिकारी देवबंद अंकुर वर्मा, तहसीलदार बेहट प्रकाश सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हरिकृष्ण शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह राणा, भाजपा के महानगर महामंत्री योग चुघ, महानगर अध्यक्ष सपा आजम शाह, नगर उपाध्यक्ष बसपा अनिल धारिया, सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष एसके त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें