फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अदालत में आरोपियों जल्द सजा दिलाने को चलेगी मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर मामलों में थानेदारों को दिया जाएगा टास्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गंभीर मामलों में अपराधियों को जल्द सजा दिलाने को पुलिस मुहिम चलाएगी। इसके तहत सशक्त पैरवी करने के साथ ही थानेदारों को टास्क दिया जाएगा। एक मामले में पुलिस 72 दिन में छेड़छाड़ के आरोपी को तीन साल की सजा दिला चुकी है।
इसी तरह अब अन्य मामलों में भी अपराधियों को सजा दिलाने को मुहिम शुरू की गई है। इसको लेकर एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने समस्त थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, पुलिस की जांच में मामला लंबा खींचने पर अपराधी इसका फायदा उठा लेते हैं, लेकिन दुष्कर्म व हत्या सहित अनेक गंभीर मामलों में पुलिस जल्द से जल्द अदालत में आरोप पत्र दाखिल करेगी। इसके साथ ही पुलिस की ओर से शासकीय अधिवक्ता के साथ मिलकर सशक्त पैरवी भी की जाएगी। थाना प्रभारियों को कम से कम तीन माह में आरोपियों को सजा दिलाने का टास्क दिया जाएगा। गंभीर मामलों की जांच भी थाना प्रभारी ही करेंगे। इसको लेकर एसएसपी डा. विपिन ताडा ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। एसएसपी ने बताया कि अदालत में सशक्त पैरवी करते हुए आरोपियों को जल्द सजा कराई जाएगी।
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी को 72 दिन में कराई थी सजा
पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में सशक्त पैरवी करते हुए एक आरोपी को 72 दिन में तीन साल की सजा कराई है। इसके तहत 14 दिसंबर 2022 को कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के एक कॉलेज में गांव उमाही कला निवासी आशु उर्फ आस मोहम्मद ने बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने उसी दिन रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने चार दिन में अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही सशक्त पैरवी की। इसी के चलते अदालत ने शुक्रवार को आरोपी को तीन साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें