फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 31 दिसंबर तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एग्रीस्टेक (डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर) के तहत फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने का अभियान 31 दिसंबर चलाया जाएगा। उप कृषि निदेशक डॉ.राकेश कुमार ने बताया कि योजना के प्रथम चरण में किसान वेब पोर्टल https://upfr.agristack.gov.in एवं मोबाइल एप Farmer Registry UP के माध्यम से स्वयं रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके अलावा किसान जनसुविधा केंद्र पर जाकर अपना आधार कार्ड, आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर एवं जमीन की सभी खतौनी लेकर अपना फार्म रजिस्ट्री में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त के लिए फार्मर रजिस्ट्री होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें