फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वाहनों पर हूटर व पुलिस लिखे वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू

Fri, 14 Jun 2024 02:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हूटर बजाने, वाहनों पर पुलिस या फिर उत्तर प्रदेश सरकार लिखवाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान 25 जून तक चलेगा। दो दिन में चार वाहनों से हूटर उतरवाए, जबकि नौ पुलिस लिखे वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन

हूटर का प्रयोग पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों की गाड़ियों व फायर ब्रिगेड एवं एंबुलेंस में ही किया जा सकता है। लेकिन जिले की सड़कों पर वाहन चालक अपने हूटर बजाने से बाज नहीं आ रहे हैं, जो पुलिस और यातायात विभाग के लिए चुनौती बने हुए हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए यातायात विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। यातायात निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि इस अभियान में उन वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी, जिन पर हूटर, पुलिस या फिर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है। हर चौराहे पर रोककर चेक किया जाएगा। दो दिन के बाद अभियान में चार हूटर, नौ पुलिस लिखे और एक लाल-नीली बत्ती वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है। 25 जून तक अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें