छुटमलपुर। चिलकाना। गंगोह। सरसावा। देहात में पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाया। पकड़े गए वारंटियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि पुलिस ने हरिराम पुत्र ज्योतिराम निवासी ग्राम कमालपुर, दिलनवाज पुत्र गुलशेर निवासी छुटमलपुर, तज्जमुल पुत्र बाबू निवासी खुजनावर, अमन पुत्र राजपाल, अजय पुत्र राजपाल, कुलदीप पुत्र राजपाल निवासीगण मुजफ्फरपुर, मोहित पुत्र प्रेम निवासी बढेडी घोघू, इसरार पुत्र जमील निवासी सबरीपुर, नफीस पुत्र शरीफ निवासी फरकपुर नवादा को वारंट होने के चलते पकड़ कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया है।
चिलकाना थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि गांव बरथाकायस्थ निवासी उस्मान पुत्र सुलेमान मारपीट के मामले में, मुस्तकीम पुत्र कमालूद्दीन गोवध तथा एनडीपीएस एक्ट में, सुलेमान पुत्र अब्दुल करीम मारपीट के मामले में, कयूम पुत्र यूसुफ गोवध अधिनियम तथा आवेश पुत्र मुस्तकीम विस्फोटक अधिनियम में वांछित चल रहे थे। न्यायालय द्वारा इन सभी के खिलाफ वारंट जारी किए गए थे। गंगोह कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने वारंटी मोहल्ला कुरैशियान निवासी गफ्फार, गांव बानुखेड़ी निवासी संजीव, लखनौती निवासी अमित, सांगाठेड़ा निवासी जहांगीर, राजपुर लतीफपुर निवासी कालू, अशोक, बड़गांव निवासी शराफत व सांतौर निवासी नीरज को पकड़ा है। सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा ने बताया कि शनिवार की शाम से रविवार तड़के तक 16 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। संवाद