फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान

विज्ञापन
जीपी रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती वैश्य अग्र महिला समिति के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। वैश्य अग्र महिला समिति की पारिवारिक सभा में महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलकर समाज को उन्नति के मार्ग पर ले जाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महाराजा अग्रसेन की भूमिका में रीतू सिंघल ने भजन पर नृत्य प्रस्तुति दी। इसके अलावा अन्य महिला पदाधिकारियों ने नृत्य प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। विनाक्षी और आरुषाी ने गीत मै क्या करूं राम पर नृत्य कर मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा 12 महिलाओं ने विभिन्न प्रांतों की पोशाक में मनोहारी नृत्य किया।
विज्ञापन

सुनीता और मुकेश गर्ग ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से सभा में समां बांध दिया। सही जवाब देने वालों को पुरस्कार दिए गए। सपना मित्तल ने बच्चों को मनोरंजक गेम खिलाकर पुरस्कार बांटे। संचालन रंजना सिंघल ने किया। इस दौरान आचार्य अटल, अश्विनी, नरेश, अमित गुप्ता, रवि, राकेश, सुबोध, अनिल, संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें