फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नवंबर तक सीसीटीवी कैमरों की नजर में होगा शहर का चप्पा-चप्पा

Tue, 03 Sep 2024 03:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगरायुक्त संजय चौहान ने कहा कि नवंबर 2024 तक शहर का चप्पा चप्पा सीसीटीवी कैमरों की नजर में होगा। जिसके बाद किसी भी प्रकार की असामाजिक या आपराधिक घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ने में मदद मिल सकेगी। वह सोमवार को सीनियर सिटीजन के साथ शहर के विकास को लेकर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने सीनियर सिटीजन को स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में करीब 850 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ज्यादातर कैमरे सक्रिय हैं, जिनके जरिए चौराहों और महत्वपूर्ण मार्गों व स्थलों पर नजर रखी जा रही है। कुछ जगह भूमिगत लाइनें बिछाने का कार्य चल रहा है, जिसके बाद शेष कैमरे भी काम करना शुरू कर देंगे। नवंबर 2024 तक सभी कैमरों को सक्रिय करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके बाद शहर के चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा सकेगी।
बैठक में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की ओर से आरके जैन, राजेंद्र भटनागर, एसएस राठी, विनय राय, आरके हांडा, वीरेंद्र बहल, संदीप गुप्ता व अवधेश मित्तल ने नगरायुक्त को सम्मानित किया। बैठक में मुख्य अभियंता निर्माण एवं जलकल महाप्रबंधक बीके सिंह, अधिशासी अभियंता जलकल वीबी सिंह, सहायक नगरायुक्त शिवराज सिंह, कर अधीक्षक सुधीर शर्मा, सीटीओ संगीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें